{"_id":"69163c274cc58ac4c901c5cc","slug":"a-young-woman-was-duped-of-rs-525-lakh-on-the-pretext-of-providing-her-a-job-in-the-agricultural-produce-market-basti-news-c-207-1-sgkp1006-147597-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कृषि उत्पादन मंडी में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 5.25 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कृषि उत्पादन मंडी में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 5.25 लाख ठगे
Fri, 14 Nov 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिसर में नौकरी दिलाने के नाम पर सवा पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। फर्जी नियुक्ति पत्र मिलने के बाद जब युवती ने सत्यापन कराया तो पूरा मामला धोखाधड़ी का निकला।एसपी अभिनंदन के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद और कुछ अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मड़वानगर निवासी मीनाक्षी पुत्री बच्चा प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि कुछ लोगों ने उनसे कहा कि वे राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिसर में नौकरी दिला सकते हैं। विश्वास में लेकर आरोपितों ने उनसे 5.25 लाख रुपये की मांग की। मीनाक्षी ने बताया कि पैसे देने के बाद आरोपितों ने उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंप दिया, लेकिन जब उन्होंने विभागीय स्तर पर इसकी पुष्टि कराई तो पता चला कि यह फर्जी दस्तावेज है और नौकरी का कोई वास्तविक आदेश नहीं है। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़िता ने तुरंत पुलिस से शिकायत की।
कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि जांच में मामला सही पाया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपी आशीष कुमार उर्फ अजय सिंह निवासी नरैनी, जिला बांदा, सुनील सचान निवासी अरहरिया मऊ, थाना भोगनीपुर, जिला कानपुर देहात और सर्वेश यादव निवासी जौनपुर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।