फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A young woman died due to electric shock from a Tullu pump.

Basti News: टुल्लू पंप में करंट उतरने से युवती की मौत

Mon, 17 Nov 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 17 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
A young woman died due to electric shock from a Tullu pump.
बनकटी। लालगंज थानाक्षेत्र के खोरिया गांव में रविवार को टुल्लू पंप में करंट उतरने से एक युवती की मौत हो गई। खोरिया गांव निवासी राजकुमार गुप्ता की बेटी खुशी (18) घर में लगे टुल्लू पंप के पास किसी काम से गई। टुल्लू पंप के संपर्क में आते ही वह करंट की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद मां चंद्रकला शोर मचाते हुए उसे डंडे के सहारे छुड़ाने का प्रयास करने लगी। लेकिन, करंट लगने से वह भी झटक उठी। जब तक आसपास के लोग एकत्र होते खुशी अचेत हो गई। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका तीन बहनों में दूसरे नंबर थी। इस घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है। खुशी के पिता बाहर रहते हैं उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed