{"_id":"68ec0fb0d1e631ec8905d6b8","slug":"a-young-mans-arm-was-broken-a-case-was-filed-against-two-people-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145688-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: युवक का हाथ टूटा, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: युवक का हाथ टूटा, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के हड़ही बाजार निवासी एक व्यक्ति के साथ शनिवार को हुई मारपीट में उसका हाथ टूटने और शरीर में गंभीर चोट आने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़ित रामनयन ने पुलिस को तहरीर दी कि शनिवार की शाम करीब चार बजे गांव के ही शिवनाथ और प्रदुम्न बाइक पर आए और गाली-गलौज करते हुए बैट से मारपीट की। इस हमले में रामनयन का बायां हाथ टूट गया और शरीर में गंभीर चोटें आईं। तहरीर में बताया गया कि जैसे ही आसपास के लोग दौड़े, दोनों आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए।
प्रभारी थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घायल रामनयन को सीएचसी गौर भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया गया।