{"_id":"6855c0d6cdd95c9c350743c5","slug":"a-young-man-was-burnt-to-death-after-an-electric-wire-fell-on-him-basti-news-c-207-1-sgkp1006-138678-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बिजली का तार गिरने से युवक की झुलसकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बिजली का तार गिरने से युवक की झुलसकर मौत
Sat, 21 Jun 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पिकौरादत्तुराय मोहल्ले में बुआ के घर आए 31 वर्षीय अंगद राजभर के ऊपर शुक्रवार सुबह एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। घटना स्थल पर ही झुलसकर उसकी मौत हो गई। मोहल्ले में कोहराम मच गया।
सभासद सहित अन्य लोग काफी देर तक विभाग के अधिकारियों को फोन करते रहे मगर, किसी का फोन नहीं रिसीव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
लालगंज थाना क्षेत्र पाकड़डाड़ निवासी अंगद राजभर पेंटिंग आदि कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। तीन दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के पिकौरादत्तुराय मोहल्ले में अपनी बुआ के घर आए थे। शुक्रवार सुबह घर से बाहर निकलते ही ऊपर से गुजरी एलटी लाइन का तार टूटकर अंगद के ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आकर अंगद तड़पने लगा। कुछ ही देर में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जिसने भी यह दृश्य देखा उसकी रूह कांप गई।
विज्ञापन
अंगद के दो बच्चे हैं। बडी बेटी छह वर्ष की है तो वहीं दूसरा बेटा तीन साल का है। अंगद की मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
एसडीओ आशुतोष कुमार के मुताबिक बंदर के हिलाने से तार टूटने की बात सामने आ रही है। इसकी जांच कराई जा रही है। जल्द ही परिवार को अहेतुक सहायता राशि दी जाएगी।