फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A young man was attacked in a land dispute, his wife was also injured.

Basti News: जमीनी विवाद में युवक पर हमला, पत्नी भी घायल

Sun, 26 Apr 2026 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked in a land dispute, his wife was also injured.
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम भोड़सर में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक पर हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित राहुल कुमार पुत्र परमात्मा प्रसाद ने नगर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 22 अप्रैल की रात करीब 9 बजे गांव के ही हनुमत प्रसाद ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने लात-घूंसा से मारापीटा। जिससे उनके सिर, हाथ, दोनों आंखों और पैर में गंभीर चोटें आईं तथा काफी खून बह गया। बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी सीमा देवी को भी आरोपी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed