{"_id":"6692d2aad41229a2fe0b1fb4","slug":"a-young-man-walking-on-a-bike-was-beaten-up-by-the-elders-basti-news-c-207-1-sgkp1006-120416-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाइक लेकर पैदल जा रहे युवक को मनबढ़ोंं ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाइक लेकर पैदल जा रहे युवक को मनबढ़ोंं ने पीटा
Sun, 14 Jul 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 14 Jul 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज मुख्य चौराहे पर बाइक लेकर पैदल जा रहे युवक की मनबढ़ो ने पिटाई कर दी। मारपीट देखकर आसपास के लोगों के दौड़ने पर मनबढ़ भाग गए।
हर्रैया थाना क्षेत्र के पिपरहिया निवासी सुभाष चौधरी एक मित्र के साथ कप्तानगंज आ रहे थे। शाम 4:30 बजे पिकौरा सानी के पास बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। सुभाष बाइक लेकर पैदल कप्तानगंज चौराहे पर आ रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन मनबढ़ आए और सुभाष व उनके मित्र की सरेराह पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मनबढ़ों की तलाश में जुटी हुई है। संवाद