{"_id":"67e6f4364c8ee5f5d208fa6b","slug":"a-young-man-injured-in-a-road-accident-died-during-treatment-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134167-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Sat, 29 Mar 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
सोनहा। सड़क दुर्घटना में घायल थाना क्षेत्र के भैंसहिया निवासी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सोनहा थाना के भैंसहिया गांव निवासी वरुण सिंह (28) के पिता स्व. विजय सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में नौकरी करते थे।
नौकरी के दौरान मृत्यु हो गई थी। उनके स्थान पर नौकरी के लिए वरुण सिंह बुधवार को गोरखपुर मेडिकल जमा करने गए थे। वापस आते समय शाम करीब सात बजे गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर कांटे के पास किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गए थे। राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल में ले जाया गया। हालत ठीक देख वापस घर आ गए।
बृहस्पतिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन जिला चिकित्सालय ले गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार की भोर में उनकी मौत हो गई। संवाद