फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A young man drowned after going to bathe with friends

दोस्तों संग नहाने गए युवक की डूबकर मौत

Tue, 11 Aug 2020 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
A young man drowned after going to bathe with friends
दोस्तों संग नहाने गए युवक की डूबकर मौत
विज्ञापन

कलवारी थाने के महुआ डाबर गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार/बहादुरपुर (बस्ती)। कलवारी थानाक्षेत्र के महुआ डाबर गांव के पास से गुजरी मनोरमा नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए 22 वर्षीय युवक की डूबकर मौत हो गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सलमान ने दम तोड़ दिया।

मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे उमस भरी गर्मी के बीच कलवारी थानाक्षेत्र के सोनबरसा निवासी कुछ युवक पास के मनोरमा नदी में महुआ डाबर मजार के पास नहाने गया। इनमें 22 वर्षीय सलमान खान भी शामिल था। नहाने के दौरान सलमान गहरे पानी की तेज धारा में फंसकर डूब गया। साथ गए दोस्तों से बचाने की गुहार लगाते हुए नदी में लापता हो गया। शोर-गुहार सुनकर आसपास के काफी लोग पहुंच गए। लोगों ने नदी में काफी देर तक सलमान की तलाश की। करीब दो घंटे के बाद उसे पानी से ढूंढ निकाला गया। बेहद नाजुक हालत में पास के पीएचसी बहादुरपुर ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक यह तय नहीं हो पाया था कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा अथवा परिवार वालों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि परिवार के लोग जो फैसला लेंगे,पुलिस उसी अनुरूप कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed