{"_id":"66e917796f5ae03f440de35f","slug":"a-wild-animal-has-injured-five-people-in-basti-the-villagers-surrounded-and-killed-them-2024-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जंगली जानवर का हमला, पांच लोगों को किया घायल- ग्रामीणों ने घेर कर मार डाला; अभी भी दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जंगली जानवर का हमला, पांच लोगों को किया घायल- ग्रामीणों ने घेर कर मार डाला; अभी भी दहशत
Tue, 17 Sep 2024 11:15 AM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:15 AM IST
विज्ञापन
हमले में घायल वृद्ध
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत रूधौली स्थित विंध्यवासिनी नगर तथा शास्त्री नगर वार्ड में सोमवार देर रात जंगली जानवर के हमले से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। वहीं, ग्रामीणों ने जंगली जानवर को घेरकर लाठी डंडे से मार डाला।
विज्ञापन
नगर पंचायत रूधौली स्थित विंध्यवासिनी नगर निवासी भोला निषाद के दाएं पैर में जानवर ने काट लिया। रिश्तेदारी में आई इंद्रदेव की मौसी के चेहरे पर नोच लिया एवं हाथ पर भी काट लिया। इंद्रदेवी शोर मचाते हुए घर के तरफ भागी। वहीं, ध्रुव चंद के लड़के को भी जंगली जानवर ने काट लिया।
विज्ञापन
जबकि मध्य नगर में दो लोगों को पर हमला कर दिया। लोगों में दहशत फैल गई। इसके बाद लोगों ने लाठी डंडा टॉर्च लेकर सड़क पर पहुंच गए। सूचना मिली कि जानवर रघुनाथपुर के निकट गांव में है। ग्रामीणों ने जानवर को घेर कर लाठी डंडे से पीटकर मार डाला। कुछ लोग उसे पागल सियार तो कुछ भेड़िया बता रहे थे
विज्ञापन