{"_id":"61e3078c03eeb53211727387","slug":"a-oldman-was-died-of-covid-basti-news-gkp4237847189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से बुजुर्ग की मौत
- गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 15 लोगों का नमूना जांच के लिए भेजा
- रौना कला को पुलिस ने कंटेनमेंट जोन बनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। तहसील क्षेत्र के रौनाकला में बीमार बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। सूचना पर शनिवार को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के तीन लोगों के साथ 15 लोगों की जांच की, पुलिस ने मौके पर कंटेंटमेंट जोन बनाकर प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
जानकारी के अनुसार रौनाकला गांव निवासी 55 वर्षीय बुुजुर्ग को चार दिन पहले पेट में दर्द की शिकायत शुरू हुई। परिजनों ने इलाज के लिए उन्हें जिला मुख्यालय पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के पुत्र मनीष ने बताया कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने पेट में इंफेक्शन की बात कही थी। इसके बाद उन्हें 13 जनवरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां स्थिति में सुधार न होता देख लखनऊ ले जाने की तैयारी करने लगे तथा समुचित इलाज के लिए फिर से 14 जनवरी को एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोपहर एक बजे के आसपास उनकी मौत हो गई। इधर मृतक के इलाज के दौरान जिला अस्पताल में कराई गई कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई, जिला अस्पताल की ओर से इसकी सूचना परिजनों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली के अधीक्षक अशोक चौधरी को दी गई।
डॉ. अशोक ने बताया कि जिला अस्पताल से मिली सूचना में बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव बताई गई थी। इस मौके पर डॉ. प्रवीण के साथ, स्वास्थ्य टीम भेजकर मृतक के परिवार के साथ गांव में 12 अन्य लोगों की जांच करवाई गई है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि एसआई जगन्नाथ यादव के साथ मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के घर के 50 मीटर की परिधि में कंटेंटमेंट जोन बनाकर उसे प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।