Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A group of sadhus and saints has arrived at Hanumanbagh; they will cross the Saryu River by boat today.

Basti News: साधु-संतों की टोली पहुंची हनुमानबाग, आज नाव से करेगी सरयू पार

Fri, 27 Nov 2026 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
A group of sadhus and saints has arrived at Hanumanbagh; they will cross the Saryu River by boat today.
हनुमान बाग चकोही की ओर बढ़ते साधु-संत संवाद
दुबौलिया। अयोध्या की शीतकालीन 84 कोसी परिक्रमा में शामिल करीब 350 साधु-संतों की टोली बृहस्पतिवार की भोर में जय श्रीराम के उद्घोष के साथ दुबौलिया क्षेत्र के हनुमानबाग चकोही पहुंची। मखौड़ा धाम से शुरू हुई परिक्रमा के दूसरे पड़ाव पर संतों के पहुंचने के साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई। स्थानीय लोग संतों के भोजन, जलपान और विश्राम की व्यवस्था में जुटे रहे। शुक्रवार की भोर में संतों की टोली नाव से सरयू नदी पार कर शृंगी ऋषि आश्रम के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

चित्रकूट धाम के जानकी कुंड के महंत गोविंद दास के नेतृत्व में चल रही परिक्रमा बुधवार को मखौड़ा धाम से शुरू हुई थी। संतों की टोली रामरेखा होते हुए हनुमानबाग चकोही पहुंची। रास्ते में देवकली, विशेषरगंज और कसैला में लोगों ने उनका स्वागत किया। विशेषरगंज में समाजसेवी बलवंत सिंह सहित अन्य लोगों ने जलपान कराया। परिक्रमा में पटना, लखीसराय, भागलपुर, बिहार, पंजाब, हरियाणा और नेपाल के साधु-संत शामिल हैं।
विज्ञापन

महंत गोविंद दास ने बताया कि 84 कोसी परिक्रमा का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस परिक्रमा से मोक्ष की प्राप्ति होती है। यात्रा बस्ती, अयोध्या, गोंडा और बाराबंकी जनपदों से होकर गुजरती है। मार्ग में कुल 21 पड़ाव निर्धारित हैं, जहां साधु-संत विश्राम करते हैं। हनुमानबाग मंदिर परिसर में पुजारी चंद्रभान शुक्ल, राजमंगल पाठक सहित स्थानीय श्रद्धालु सेवा में लगे रहे। क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह और थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संतों को सुरक्षा के लिए पुलिस बल की मुस्तैदी का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed