फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A family dispute led to suicide by hanging.

Basti News: पारिवारिक विवाद में फंदा लगाकर दी जान

Tue, 11 Nov 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 11 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
A family dispute led to suicide by hanging.
छावनी। थान क्षेत्र के कोमरे गांव के व्यक्ति का शव सोमवार की सुबह पचवस गांव के तालाब के पास पेड़ की डाल से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के बाद व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोमरे गांव निवासी शैलेन्द्र कुमार सिंह (46) पुत्र चंद्रिका सिंह घर में बुजुर्ग माता-पिता और एक नाबालिग बेटा और बेटी के साथ रहता था। अनबन के कारण पत्नी साथ नहीं रहती है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी था। रविवार की शाम शैलेन्द्र किसी बात को लेकर अपनी माता से विवाद कर रहा था। शोरगुल सुन कर पड़ोसी रामेश्वर सिंह उसके घर पहुंच कर विवाद शांत कराने के प्रयास कर रहे थे कि इसी बीच शैलेंद्र ने कुल्हाड़ी से उनपर हमला कर दिया। हमले से रामेश्वर की आंख के पास गंभीर चोट लग गई और शैलेंद्र घर से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह शैलेंद्र का शव पचवस ताल के किनारे पेड़ से लटका देख ग्रामीणों ने पुलिस काे सूचना दी। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed