{"_id":"679bce3defa099f8fa0668f6","slug":"a-day-before-the-dead-body-of-a-young-man-riding-a-bicycle-was-found-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131263-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एक दिन पहले साइकिल से निकले युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एक दिन पहले साइकिल से निकले युवक का शव मिला
Fri, 31 Jan 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव के युवक का गांव के बाहर पानी से भरे गड्ढे में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या दुर्घटनावश गिरकर डूबने से मृत्यु होने की घटना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। जानकारी के मुताबिक, 19 वर्षीय मदन कुमार पुत्र चंद्रिका प्रसाद बुधवार को घर पर बिना किसी को बताए साइकिल से कहीं चला गया। वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन की। मगर, पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बगल गड्डे में गांव के लोगों ने शव देखा।
किसी ने इसकी सूचना मुंडेरवा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी व फॉरेंसिक टीम पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। संवादक