फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A conman stole the jewellery of a woman who was going for treatment.

Basti News: इलाज कराने जा रही महिला के जेवर ले भागा टप्पेबाज

Sun, 23 Nov 2025 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 23 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
A conman stole the jewellery of a woman who was going for treatment.
बस्ती। आंख का ऑपरेशन करवाने के 15 दिन बाद शनिवार को जांच इलाज कराने जा रही एक महिला को शनिवार को टप्पेबाज ने झांसे में लेकर सोने के जेवरात उड़ा दिए। पैकोलिया थाना क्षेत्र के मुईली निवासी गुलपता देवी पत्नी राजभवन ने बताया कि उनकी आंख का ऑपरेशन सोनूपार चौराहे स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में हुआ था। दोबारा जांच कराने के लिए वह घर से अस्पताल जा रही थीं। कचहरी चौराहे पर एक युवक उनसे बातचीत करने लगा और धीरे-धीरे उन्हें अपने झांसे में ले लिया। युवक उन्हें बाजार में सामान दिलाने के बहाने गांधीनगर स्थित शालीमार मार्केट तक ले गया। वहां उन्हें कुछ सुंघा दिया और गले में पहनी सोने की माला और कान की कील उतार ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed