फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A budget of Rs 31.83 crore was approved in the meeting.

Basti News: बैठक में 31.83 करोड़ के बजट को मंजूरी

Sun, 24 May 2026 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
A budget of Rs 31.83 crore was approved in the meeting.
बनकटी। ब्लाॅक सभागार में प्रमुख मेवाती देवी की अध्यक्षता में शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजिविका मिशन, कृषि, समाज कल्याण आदि विभागों से आए अधिकारियों द्वारा संचालित योजनाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी भवानी प्रसाद शुक्ल द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 15वां वित्त एवं राज्यवित्त आयोग और मनरेगा से 7,58,018 मानव दिवस के सापेक्ष 31 करोड़ 83 लाख 63 हजार की लेवर बजट सदन में ध्वनि मत पास कराया गया।
विज्ञापन

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के डाॅ. राजेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव आजीविका मिशन के जीतेंद्र कुमार चौधरी, मनोज कुमार चतुर्वेदी व मनरेगा आदि विभागों से संबंधित अधिकारियों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इंजीनियर अरविंद पाल ने कहा कि प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य सामंजस्य बना कर गांव व क्षेत्र का विकास करें। उन्होंने पशु पक्षियों के लिए पोखरों में पानी व घरों सार्वजनिक स्थानों पर हौद में पानी रखने के लिए अपील की। बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल ने पंचायतों के समग्र विकास के लिए बिंदुवार योजनाओं की जानकारी दिया और मुख्यमंत्री आवास के लिए पात्र लाभार्थियों का आवेदन मांगते हुए प्रधान व क्षेत्र पंचायत से सहयोग मांगा।
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की सखियां योजनाओं के सही क्रियान्वयन में सहयोग करें। विकास परियोजना के बारे में जानकारी दिया।
प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह ने बीते वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों की चर्चा की। कहा कि गांवों के विकास के लिए बीडीसी और प्रधान एक दूसरे का सहयोग कर विकास कार्यों को पूरा कराएं। प्रमुख मेवाती देवी में आभार ज्ञापन किया।

इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष रविचंद पांडेय, जगदीश शुक्ला, सत्यनारायण शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र नाथ तिवारी, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय, बबलू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed