फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सड़कों की गुणवत्ता पर चर्चा की

सड़कों की गुणवत्ता पर चर्चा की

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सड़कों की बदहाली और चौतरफा आरोपाें से घिरे पीडब्लूडी विभाग के इंजीनियरों ने प्रांतीय खंड कार्यालय पर एक्सईएन बीबी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें एई और जेई ने भाग लिया। इस दौरान गुणवत्ता पर सर्वाधिक चर्चा हुई। इसमें मुख्य रूप से कार्य स्थल पर निरंतर भ्रमण करना, दोषी ठेकेदारों से रिकवरी से लेकर उनके ठेके के अनुबंध निरस्त करना शामिल रहा। इस दौरान मिलजुल कर सड़कों की गुणवत्ता को सुधारने का निर्णय लिया गया। हालांकि इस तरह की बैठक इससे पहले भी कई बार हो चुकी है।
विज्ञापन

बैठक में अभियंताओं ने कहा कि सड़कों की निर्माण पर सबसे अधिक धन व्यय हो रहा है। कोई भी सड़क ऐसी नहीं जिसके गुणवत्ता को लेकर क्षेत्र के लोगों ने सवाल न खड़े किए हैं। वैसे तो सड़क निर्माण करने वाली लगभग एक दर्जन सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं हैं, मगर सबसे अधिक आरईएस और पीडब्लूडी विभाग द्वारा निर्माण की गई सड़कों की गुणवत्ता को चर्चा होती है। हाल ही में सीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन्हीं दोनों विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इसी को लेकर पीडब्लूडी प्रंातीय खंड के कार्यालय पर इंजीनियरों की बैठक हुई। इस बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया कि खराब छवि और दबंग किस्म और किसी राजनीतिक पार्टी से जुडे़ ठेकेदारों का अनुबंध न किया जाए। इस ठेकेदारों के चलते ही सड़कों की गुणवत्ता खराब हो रही है, इनके बीच में जो कोई आता है उसे पहुंच का रौब दिखाकर किनारे कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों की दबंगई के चलते यही कई इंजीनियर्स ने साइट पर जाना कम कर दिया है। इंजीनियरों ने उच्चधिकारियों से सड़कों की गुणवत्ता बनाए रखने में सहयोग की अपील की है, और संरक्षक देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed