फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कोतवाल के निलंबन की मांग

कोतवाल के निलंबन की मांग

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मोहल्ला तुरकहिया में बाउंड्रीवाल गिराकर कब्जा करने के कोशिश के मामले में कलेक्ट्रेट कर्मी रामकुमार शुक्ल को जेल भेजे जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रिीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के कर्मचारी सोमवार को लामबंद हो गए। अध्यक्ष राम कुमार पाल की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद कर्मचारियों ने डीएम को सात सूत्रीय ज्ञापन दिया। इसके लिए प्रशासन को 28 अक्टूबर तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

इस बीच कार्रवाई न होने पर कलेक्ट्रेट के सभी कार्यालयों में तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई है। बैठक से पहले कर्मियों कलेक्ट्रेट के चारों तरफ घूम-घूम कर पुलिस प्रशासन और कोतवाल के विरुद्ध नारेबाजी की। इस मामले में थाना कोतवाली में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएम अनिल कुमार दमेले ने बताया कि उन्होंने इस मामले में पुलिस को कार्रवाई करने के लिए लिखा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कोतवाल को निलंबित करने, कर्मचारी दर्ज मुकदमे को वापस लेने, दूसरे पक्ष तेज प्रताप सिंह उर्फ सूड्डू सिंह के ऊपर एनएसए लगाने, उनके नाम जारी सभी शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने, अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन की जांच कराने और मामले की विवेचना किसी निष्पक्ष अधिकारी से कराने और राम कुमार शुक्ल के परिवार को सुरक्षा की देने मंाग की गई। बैठक में कहा गया कि कलेक्ट्रेट में संग्रह अधिष्ठान में कार्यरत रामकुमार शुक्ल निवासी तुरहकहिया ने जब अपनी भूमि पर बनवाए जा रहे बाउंड्रीवाल को तेज प्रताप सिंह द्वारा गिराए जाने की शिकायत की गई तो नाराज होकर तेज प्रताप और अन्य द्वारा मौके पर पहुंचकर मारपीट करने लगे। इस दौरान फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास भी किया गया। जब इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को हुई तो पुलिस रामकुमार शुक्ल के परिवार को कोतवाली ले गई। काफी प्रयास के बाद कोतवाल ने मुकदमा तो दर्ज कर दिया मगर अनैतिक लाभ लेकर रामकुमार और उनके परिवार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर रामकुमार को जेल भेज दिया गया। हालांकि कोतवाल ने अनैतिक लाभ लेने के आरोप को निराधार बताया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी अब्दुल हक, अशोक कुमार मिश्र, दिग्िविजय सिंह, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव, मो. सिराज अंसारी, रईस अहमद, राघव शरण शुक्ल, जीत नरायन, राधेश्याम जायसवाल, जीतेंद्र श्रीवास्तव, अनवार हुसैन, विमल मिश्र, शिवश्ंाकर, शिव कुमार उपाध्याय, उर्मिला तिवारी, उदय प्रकाश श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार पांडेय, मो. आरिफ खां, अनिल कुमार पांडेय, ढिनकान प्रसाद, आेंकार प्रसाद पांडेय, अशोक कुमार कन्नौजिया व दयाराम निषाद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed