फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   नगर पंचायत के लिए लोेगों ने हस्ताक्षर किए

नगर पंचायत के लिए लोेगों ने हस्ताक्षर किए

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मुहिम जोर पकड़ रही है। रविवार को वाल्टरगंज विकास मोर्चा की ओर से आम आदमी का समर्थन हासिल करने के लिए कस्बे में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन

हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ समाज सेवी डॉ. रामसूरत चौधरी ने किया और कहा कि वाल्टरगंज को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। इस अभियान को आम आदमी से जोड़ने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। मोर्चा के अध्यक्ष आशीष सेठ और सचिव अभय नरायन चौधरी ने कहा कि यह अभियान तब तक चलेगा जब तक कि वाल्टरगंज कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिल जाता। अभियान को मिल रही सफलता से उनका मनोबल बढ़ा है और वे पूरे उत्साह के साथ अभियान को आगे बढ़ाने में लगे हैं। कहा कि वाल्टरगंज कस्बा सहित श्रीपालपुर, भरौली बाबू, बनगवां ग्राम सभा को मिलाकर वाल्टरगंज को नगर पंचायत बनाने की मांग चल रही है। इसके तहत जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर से आख्या मांगी गई है। नगर पंचायत की मांग को तेज करने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर मोर्चा के अमरनाथ चौधरी ने कहा कि अभियान में स्कूली बच्चों को भी शामिल किया जाएगा।
इस मौके पर चंद्रेश दुबे, विकास शुक्ल, डॉ. नंदलाल, डॉ. मेहंदी हसन, राकेश मोदनवाल, राजेश मोदनवाल, भरत लाल, झिनकान बरनवाल, राध्ेाश्याम सिंह, महंत मौर्या, संतोष कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed