फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   त्योहार के बाद ट्रेनों में भीड़

त्योहार के बाद ट्रेनों में भीड़

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। दीपावली का पर्व बीतते ही दिल्ली, मुंबई, लखनऊ से आए लोग लौटने लगे हैं। मगर वापसी में कई गाड़ियों में कन्फर्म बर्थ न मिलने से लोगों को ट्रेन में बैठने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं प्लेटफार्म पर बैठने की पर्याप्त इंतजाम न होने से लोगाें को ट्रेन के इंतजार में खड़े होकर पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार की शाम को गोरखपुर की ओर से आकर दिल्ली जाने वाली गाड़ियों के इंतजार में लोग परेशान दिखे। ट्रेनों के विलंब के चलते प्लेटफार्म पर लोगाें को अपने सामानों के साथ इंतजार करना पड़ा। डाउन वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस, गोरखधाम, सत्याग्रह एक्सप्रेस में बैठने के लिए लोग अपने सामानों के साथ प्लेटफार्म पर इंतजार करते रहे। प्लेटफार्म पर बैठने के लिए पर्याप्त इंतजाम न होने से लोगों को खड़े होकर समय गुजारना पड़ा। वहीं कई यात्री ऐसे रहे जिनका टिकट कन्फर्म नहीं था। लेकिन वे किसी भी तरह अपने कार्यस्थल पर पहुंचने को उत्सुक थे। हालांकि भीड़ के चलते इन लोगाें को ट्रेन में घुसने के लिए बाद में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। दिल्ली जा रहे ज्योति गुप्ता, दिवाकर प्रसाद, प्रशांत शुक्ला, सौरभ ने बताया कि उन्होंने एक महीने पहले टिकट कटाया था, लेकिन कन्फर्म बर्थ नहीं मिली। काम की मजबूरी के चलते हर हाल में पहुंचना है। इसलिए किसी तरह वे भीड़ में घुसकर जाने को तैयार हैं। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed