{"_id":"65-97510","slug":"Basti-97510-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर युवती और बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर युवती और बालिका की मौत
Basti
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गौर। दो अलग अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में एक बालिका और युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों घटना शुक्रवार की बताई गई है।
गौर थाना क्षेत्र के नगरा बेलवरिया गांव निवासी राजेश मौर्य की पत्नी सुमन (30) शुक्रवार को अपने घर से मायका दुबौलिया जाने के लिए निकली थीं। दोपहर दो बजे के करीब न जाने कैसे वह ट्रेन की चपेट में आ गईं। उनका क्षत-विक्षत शव बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट संख्या 222 के निकट रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी मनिकापुर ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करवाई।
वहीं दूसरी घटना पैकोलिया थाना क्षेत्र के गड़हा दल थम्मन गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर छह वर्षीय बालिका मीनाक्षी पुत्री राजकिशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार की शाम मीनाक्षी अपनी दादी के साथ शौच के लिए रेलवे ट्रैक के किनारे गई थी, तभी अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गई। जैसे उसके मौत की खबर पहुंची घर में कोहराम मच गया।