{"_id":"65-97301","slug":"Basti-97301-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू विक्रेता संघ ने सांसद को ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू विक्रेता संघ ने सांसद को ज्ञापन दिया
Basti
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बस्ती पान एवं तंबाकू विक्रेता संघ ने सोमवार को सांसद हरीश द्विवेदी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें सरकार की ओर से लागू किये जाने वाले नये नियमों को सरल बनाये जाने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया है कि तंबाकू उत्पादन जर्दा, किमाम, बीड़ी, सिगरेट की फुटकर विक्री पर सरकार प्रतिबंध लगाने जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो पान में जर्दा डालना गैर कानूनी हो जाएगा। जिससे पान एंव तंबाकू विक्री बड़े पैमाने पर प्रभावित होगी। ऐसे में इस नियम को लागू न किया जाये। नये नियम के तहत किसी भी शिक्षण संस्थान और धार्मिक स्थल के सौ मीटर की परिधि में तंबाकू उत्पाद बेचना कानूनी जुर्म है, ऐसे में नगरीय क्षेत्र की सभी दुकानें स्वत: बंद हो जाएंगी और पान विक्रेता बेरोजगार हो जाएंगे। नये नियम के मुताबिक 25 साल से नीचे की उम्र वालों को तंबाकू उत्पाद बेचना अपराध है। ऐसे में ग्राहकों की उम्र का पता करने का आधार दुकानदारों के पास क्या होगा। इस नियम से दुकानदारों की परेशानी और बढ़ जाएगी। सांसद ने कहा कि उनकी बात को ऊपर तक पहुंचाया जाएगा।