फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   एटीएम कार्ड बदलकर उड़ा दिए बाइस हजार

एटीएम कार्ड बदलकर उड़ा दिए बाइस हजार

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
परशुरामपुर। परशुरामपुर क्षेत्र में साइबर क्राइम का मामला सामने आया है। ठग ने पलक झपकते ही एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड उस समय बदल लिया जब वह रुपये निकालने के लिए एटीएम के पास मौजूद था। पहले उसने सहयोग किया और कुछ देर में एटीएम से रुपये निकाल कर फरार हो गया। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

परशुरामपुर थाना क्षेत्र के परसहवा के रहने वाले सुभाष बृहस्पतिवार को पंजाब नेशनल बैंक गोपीनाथपुर के एटीएम पर गए। उन्हें कुछ रुपयों की जरूरत थी। वे एटीएम मशीन के पास जाकर रुपये निकालने की कोशिश करने लगेे। एटीएम मशीन काम नहीं कर रही थी। इतने में वहां पहुंचे एक व्यक्ति ने सहायता करने की बात कही। उसने एटीएम कार्ड लिया और नाटकीय ढंग से उसे बदल लिया। पहले से पास में रखा एटीएम कार्ड उसने सुभाष को पकड़ा दिया। उसने बताया कि एटीएम कार्ड काम नहीं कर रहा है। उसने रुपये विड्राल फार्म से निकालने की सलाह दी। इसके बाद सुभाष विड्राल फार्म से रुपये निकालने के लिए लाइन में खड़े हो गए। इधर, ठग सेंट्रल बैंक के एटीएम से 22 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। सुभाष जब विड्राल लेकर बैंक के कैशियर के पास पहुंचे तो रुपये निकल चुके थे। वह इधर-उधर काफी देर तक दौड़ा मगर रुपये लेकर ठग फरार हो चुका था। थक-हारकर पीड़ित थाने पहुंचा। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परशुरामपुर पुलिस का कहना है कि ठग ने जो कार्ड दिया है, उसकी जांच पड़ताल कराई गई। वह नूर मोहम्मद के नाम से है। जानकारी ली गई तो पता चला कि नूर मोहम्मद भी पीड़ित है। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधी कार्ड बदल-बदल कर यह खेल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed