फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बाल सुधार गृह की दीवार फांदकर तीन किशोर फरार

बाल सुधार गृह की दीवार फांदकर तीन किशोर फरार

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। गांधीनगर में स्थित बाल संप्रेेक्षण गृह में विभिन्न मामलों में निरुद्ध तीन किशोर दीवार फांदकर बुधवार की सुबह फरार हो गए। इस घटना की जानकारी होने के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम और कोतवाल पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू कर दी। अध्ीक्षक ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। डीएम ने मामले को गंभीर मानते हुए मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

संप्रेक्षण गृह में सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र का एक किशोर लड़की के अपहरण के मामले जबकि इटवा थाना क्षेत्र का एक किशोर हत्या के प्रयास और गोल्हौरा थाना क्षेत्र का किशोर चोरी के मामले में सितंबर से बाल सुधार गृह में थे। बुधवार की सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच तीनों बाल संवासी सुधार गृह से मौका पाकर भाग निकले। जब इसकी जानकारी अधीक्षक को हुई तो उनके हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना जिले के आला अधिकारियों को दी। डीएम ने मौके पर एसडीएम को भेजा। वहीं एसपी ने कोतवाल को। दोनों ने अपनी संयुक्त रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी है। दूसरी ओर बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक राकेश कुमार ने मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। वहीं अधीक्षक का कहना है कि तीनों बाल संवासियों की पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed