{"_id":"65-96973","slug":"Basti-96973-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आत्मा योजना’ की जांच 14 अफसरों की टीम करेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आत्मा योजना’ की जांच 14 अफसरों की टीम करेगी
Basti
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। उप निदेशक कृषि द्वारा आत्मा योजना के तहत कराई गईं गोष्ठियां और उस पर होने वाले व्यय की जांच के लिए सीडीओ ने विकास खंडवार जांच टीम का गठन किया है। यह जांच शिकायतों के आधार पर कराई जा रही है। जांच के लिए 14 जिला स्तरीय अधिकारियों और उनके साथ एक-एक एडीओ को लगाया गया है। जांच टीम को 15 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। जांच में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए जांच अधिकारियों को गोष्ठियों में प्रतिभाग कर चुके किसानों के बयान भी लेने को कहा गया है।
खरीफ वर्ष 2014-15 में उप निदेशक कृषि द्वारा आत्मा योजना का प्रचार प्रसार करने और फसलों का प्रदर्शन एवं गोष्ठियां आयोजित की गईं। गोष्ठियां आयोजित करने की जिम्मेदारी कुछ स्वयं सेवी संस्थाओं को दी गई। प्रशासन और विकास भवन को प्रदर्शन और गोष्ठियों को लेकर कुछ अनियमितता की शिकायतें मिलीं। शिकायतों की जांच के लिए सीडीओ मारकंडेय शाही ने जांच टीम का गठन किया है। सीडीओ ने बताया कि जांच टीम को प्रदर्शन की तिथि और स्थल एवं इसका प्रचार-प्रसार, लाभार्थियों की सूची एवं आयोजित गोष्ठियों की जांच को कहा गया है। गोष्ठियों में प्रतिभाग किए किसानों के बयान भी लेने के निर्देश दिए गए हैं।
इन अधिकारियों की टीम जांच करेगी
परसरामपुर ब्लॉक की जांच एआर कोऑपरेटिव, गौर की जांच जिला विकलांग अधिकारी, हर्रैया की जांच एडीसीओ केके दुबे, विक्रमजोत की डीपीआरओ, कप्तानगंज की एडीसीओ वकील वर्मा, दुबौलिया की मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, रामनगर की सहायक निदेशक रेशम, सल्टौआ गोपालपुर की जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, रुधौली की जिला कार्यक्रम अधिकारी, साऊंघाट की डीसीओ, बस्ती सदर की एडीसीओ राम कुमार मौर्य, बनकटी की एडीसीओ नीबर गौतम, बहादुरपुर की एडीसीओ सनाद अहमद और कुदरहा ब्लॉक की जांच एडीसीओ अशोक कुमार करेंगे।