{"_id":"65-96970","slug":"Basti-96970-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जागरूकता से रुकेगी मानव तस्करी’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जागरूकता से रुकेगी मानव तस्करी’
Basti
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती/हर्रैया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को हर्रैया तहसील के बसुआपार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। प्राथमिक विद्यालय में आयोजित इस शिविर में लोगों को कानूनी जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रामसहाय ने की।
उन्होेंने कहा कि मानव तस्करी, बच्चों की तस्करी और देह व्यापार कानूनी अपराध है। इसे रोकने के लिए सभी को जागरूक होकर आगे आना होगा। कोई भी अनैतिक कार्य न होने पाए इसके लिए समाज के हर वर्ग को सतर्क रहना होगा। प्राधिकरण के सचिव सिविल जज सीनियर डिविजन आलोक द्विवेदी ने विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाली निशुल्क विधिक सहायता और जनोपयोगी सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। एसीजेएम द्वितीय उमेश कुमार ने ‘सेव द गर्ल चाइल्ड’ और सांप्रदायिक सौहार्द को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। अपर सिविल जज जूनियर डिविजन महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान ने सबको समता का अधिकार दिया है। उन्होंने महिलाओं और बच्चों से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। तहसीलदार हर्रैया ने भी कानूनी सलाह दी। कार्यक्रम को स्वामीनाथ चौहान, रघुवंश मणि श्रीवास्तव, विजय कुमार तिवारी ने भी संबोधित किया। संचालन अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सहित गांव के लोग मौजूद रहे।