फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   भाजपा का परचम लहराने का लिया संकल्प

भाजपा का परचम लहराने का लिया संकल्प

Wed, 02 Apr 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Wed, 02 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। भाजयुमो की नवगठित इकाई की बैठक मंगलवार को आवास विकास कालोनी में हुई। इसमें भाजपा का परचम लहराने का संकल्प लिया गया। इसके अलावा कुछ नए पदाधिकारियों के नाम की घोषणा भी की गई।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान परिवेश में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की जवाबदेही बढ़ गई है। उन्हें लोकसभा चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा के लिए माहौल बनाना होगा। कहा कि इस चुनाव में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। नगर अध्यक्ष ने नगर मंत्री के रूप में आदित्य पांडेय के नाम की घोषणा की। इसके अलावा वार्ड अध्यक्षों के नाम की भी घोषणा की गई। आकाश सिंह, मन्नू शुक्ल, प्रियांक शुक्ल, सीवी मिश्र ने भी बैठक में अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर आदर्श मिश्र, प्रभात कुमार, आलोक, विमल, अमित श्रीवास्तव, आदित्य पांडेय, शोभित गोस्वामी, आशीष यादव, नितेश गुप्ता, अमर निषाद, समीर खान, मोहित, सुंदर वर्मा, राज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed