फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   शिविर में आपातकालीन उपचार के गुर सिखाए

शिविर में आपातकालीन उपचार के गुर सिखाए

Wed, 27 Nov 2013 05:41 AM IST
Basti
Basti Updated Wed, 27 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। एक्यूप्रेशर पद्धति को बढ़ावा देने के लिए एक्यूप्रेशर शोध प्रशिक्षण एवं उपचार संस्थान इलाहाबाद की ओर से पूर्वांचल चीफ कोआर्डिनेटर डॉ. नवीन सिंह की अगुवाई में विद्यालयों में जागरूकता शिविर का आयोजन हो रहा है। जिसमें निशुल्क इलाज किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजन गर्ल्स डिग्री कालेज पचपेड़िया में विद्यार्थियों और अध्यापकों को आपातकालीन उपचार के गुर सिखाए गए। शरीर के कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों हाथ और पैर में आयुर्वेदिक एक्यूप्रेशर, कलर एक्यूप्रेशर मैगनेट और बीज लगाकर लोगों की बीमारियों को त्वरित ठीक कर दिखाया गया।
विज्ञापन

डॉ. नवीन ने दावा किया कि इस विधि से हर मर्ज का इलाज संभव है। कहा कि एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति सस्ती एवं सर्व सुलभ होने के साथ ही आम आदमी की पहुंच में है। इस पद्धति की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे मरीज खुद का और दूसरे का इलाज कर सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में सहयोग करने का पत्र लिखा गया है। बताया कि इस चिकित्सा पद्धति से इंटरमीडिएट एवं स्नातक बेरोजगार महाराजा ग्लोबल विश्वविद्यालय जयपुर, इग्नू और आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय गुजरात की ओर से एक्यूप्रेशर पद्धति में सर्टिफिकेट डिप्लोमा एवं एसोसिएट डिग्री प्राप्त कर रोजगार के रूप में अपना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed