{"_id":"65-77025","slug":"Basti-77025-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीएन पीजी कालेज में बज गई चुनाव की रणभेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीएन पीजी कालेज में बज गई चुनाव की रणभेरी
Basti
Updated Wed, 27 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। एपीएन पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव की रणभेरी बज गई है। मंगलवार को प्राचार्य डॉ. भानुप्रताप सिंह ने मतदान की तिथि घोषित की।
एपीएन पीजी कालेज के छात्रनेताओं ने अक्टूबर से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था। 20 तक नवंबर जब चुनाव तिथि घोषित नहीं हुई तो 23 नवंबर को छात्रनेता प्राचार्य से मिले और चुनाव तिथि घोषित करने की मांग की थी। मंगलवार को जैसे ही प्राचार्य डॉ. भानुप्रताप सिंह ने छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित की, छात्रनेताओं की बांछें खिल गईं। वे एक-दूसरे को बधाई देने लगे। हालांकि प्राचार्य ने चुनाव की तिथि सात दिसंबर तो घोषित कर दी है, मगर पूरा चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किया है। मसलन नामांकन, नाम वापस लेने और नामांकन पत्रों की जांच आदि की तिथि नहीं बताई गई है। एक दो दिन में पूरा कार्यक्रम घोषित होने की उम्मीद है। प्राचार्य की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि छात्रसंघ चुनाव 21 मार्च 2012 को जारी शासनादेश के अनुसार होगा। सभी प्रत्याशियों को शासनादेश में वर्णित बिंदुओं का पालन करना होगा, साथ ही पुलिस और महाविद्यालय प्रशासन को पूरा सहयोग देना होगा।
महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. लालूराम भारद्वाज ने सभी संभावित प्रत्याशियों को निर्देशित किया है कि वे कालेज परिसर में लगे अपने बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स अविलंब हटा लें।