फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   वैज्ञानिकों ने किसानों को बीज की जानकारी दी

वैज्ञानिकों ने किसानों को बीज की जानकारी दी

Thu, 07 Nov 2013 05:40 AM IST
Basti
Basti Updated Thu, 07 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
गौर। कृ षि विभाग की ओर से ग्राम उद्योग समिति ने गौर ब्लॉक पर एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने रबी फ सल के बुआई के साथ तमाम जानकारियां दीं। गोष्ठी का उद्घाटन विनोद सिंह ने किया।
विज्ञापन

किसान गोष्ठी का उद्घाटन करते हुए विनोद सिंह ने बताया कि ऐसी गोष्ठी से किसानों को अपनी फ सलों एवं पशुओं के बारे में विधिवत जानकारी हासिल करने का मौका मिलता है। कृषि वैज्ञानिकों से कहा कि इस तरह की गोष्ठी गांव में कराई जाए जिससे किसानों को समय रहते हुए उन्हें जानकारी हासिल हो सके। गोष्ठी को संबोधित करते हुए बंजरिया फ ार्म के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर जेपी यादव ने बताया कि इस समय रबी फ सल की बुवाई चल रही है। जिसमें किसान 15 नवंबर से 30 नवंबर तक गेंहू की बुआई अवश्य कर दें। यह सबसे अच्छा समय है। उन्होंने किसानों को प्रमाणित एवं शोधित बीज बोने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस समय पीबीडब्ल्यू 343, 38, 39, 502 यूपी 2382, एचयूडब्ल्यू गेहूं का बीज बुआई के लिए उपयुक्त है। गेहूं की बुआई 20 से 23 सेमी की दूरी पर कतारों में हल के पीछे कूड़े में सीड ड्रिल से करें। वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन लाल ने पशुपालन के लिए जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान पशुपालन कर आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं। इसके साथ ही उनके खेतों में गोबर से बनने वाली खाद भी भरपूर मात्रा में प्राप्त हो सकती है। इस मौके पर कृषि उपनिदेशक डॉक्टर पीके कनौजिया ने बतया कि विभाग के तरफ से सभी ब्लॉकों में इसी तरह की गोष्ठी व मेले की आयोजन किया जा रहा है। रबी फ सल पर सरकार अनुदान दे रही है। जिसका लाभ किसान उठा सकते हैं। उन्होेंने कहा कि गेहूं, मटर, चना, राई सरसों, मसूर पर विशेष छूट दी जा रही है। जो अपने नजदीकी कृषि बीज गोदाम से प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान डॉक्टर दिनेश यादव ने बताया कि किसान आलू, गोभी, मटर, राई सरसों की बुआई कर सकते हैं। गोष्ठी का संचालन सहायक विकास अधिकारी वीरेन्द्र बहादुर सिंह ने किया। इस मौके पर डॉक्टर राकेश शर्मा, केबी, सुनील कुमार यादव, दीनानाथ शुक्ला, राम सिंह, मोहम्मद इकबाल, और आफताब अहमद, राम निर्भय चौधरी बच्चन चौधरी, रमेश चन्द्र, बजरंगी, जितेन्द्र पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed