फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   मंगलवार को शहर में संभलकर निकलें

मंगलवार को शहर में संभलकर निकलें

Mon, 04 Nov 2013 05:39 AM IST
Basti
Basti Updated Mon, 04 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। दीपावली के अवसर पर शहर में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर एसपी वीपी श्रीवास्तव ने तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए कर्मियाें को पूरी तरह मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने व डायवर्जन का कड़ाई से पालन करने की बात कही है।
विज्ञापन

मंगलवार को होने वाले मां लक्ष्मी के प्रतिमाआें के विसर्जन को देखते हुए शहर मे वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। भारी वाहनों को कांटे से डायवर्ट करते हुए लखनऊ की ओर भेजा जाएगा। लखनऊ की ओर से आने वाली रोडवेज बसें कटरा, मालवीय रोड होते हुए डिपो स्टेशन तक आएंगी। जबकि गोरखपुर से आने वाली बसें अस्पताल होते हुए डिपो और उसके बाद बाहरी रोड से होकर लखनऊ जाएंगी। दक्षिण दरवाजे से होकर कोई बड़ा वाहन पांडेय बाजार की ओर नही जाएगा। सभी गाड़ियाें को रेलवे स्टेशन होते हुए पुरानी बस्ती जाना होगा। करुआ बाबा से मंगल बाजार की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को रेलवे स्टेशन रोड से निकाला जाएगा। सिविल लाइन व रोडवेज की ओर से कोई वाहन गांधीनगर होते हुए कंपनी बाग की ओर नही जाएगा। बडे़ वन से शहर की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन

एसपी का कहना है कि त्योहारों को सकुशल निपटाने के लिए यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया गया है। इसमें जनता व अन्य संगठनों का सहयोग अपेक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed