{"_id":"65-75597","slug":"Basti-75597-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली के दिन भी जारी रहा मिल बचाने का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली के दिन भी जारी रहा मिल बचाने का धरना
Basti
Updated Mon, 04 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। बस्ती चीनी मिल बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को दीपावली के दिन बनकसही गांव के प्रधान के नेतृत्व में धरना जारी रहा।
मिल गेट पर जारी 42वें दिन के धरने को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान मोहम्मद इसहाक ने कहा कि मिल बंद होने से किसानों व श्रमिकों के परिवार पर भुखमरी का संकट खड़ा हो जाएगा। मगर सरकार मिल प्रबंधन के आगे झुक गई है। आज दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार के दिन किसान व श्रमिक अगर मिल बचाने के आंदोलन की लड़ाई लड़ रहा है तो राजनेताओं को सोचना चाहिए। श्रमिक नेता सूर्यमणि चतुर्वेदी, सुरेंद्र नाथ मिश्रा, राकेश कुमार पंाडेय, मुस्ताक अहमद, केके त्रिपाठी, गिरजा शंकर चौधरी, जयप्रकाश सिंह, तिलकराम, सतीश सिंह, श्याम मनोहर जायसवाल ने भी धरने को संबोधित किया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार मिश्र, दिनेश सिंह, कपिल, बुद्धिराम, राम सुमेरन, मोहनलाल, निजात अली, जावेद, अयूब खां, हबीबुल्लाह, इस्हाक अहमद, अब्दुल वकील, साबिर अली, रणजीत सिंह, प्रवीण सिंह, राज कुमार चतुर्वेदी, आनंद मिश्र, ओमप्रकाश यादव सहित अन्य किसान व श्रमिक मौजूद रहे।