फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना मकसद

अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना मकसद

Mon, 04 Nov 2013 05:39 AM IST
Basti
Basti Updated Mon, 04 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बहादुरपुर विकास खंड की ब्लाक प्रमुख नीलम सिंह राना ने कहा समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाकर ही विकास की सही परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।
विज्ञापन

दीपावली के अवसर पर ब्लाक मुख्यालय पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में 193 रिक्शा चालकों को कंबल, मिठाई और मोमबत्ती देकर उनको दीपावली की शुभकामना दी। इसके बाद सभी लोगाें ने पटाखे फोड़कर त्यौहार की खुशियां साझा की। आयोजक प्रशांत श्रीवास्तव ने प्रमुख विवेकाधीन कोष में 11 हजार रुपये का योगदान दिया, जिससे गरीबों की मदद हो सके।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रमुख संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सामाजिक भाईचारा और एकता ही त्योहारों का महत्व बढ़ाता है। गरीबाें की खुशियों में शामिल होकर खुद की खुशी बढ़ जाती है। कहा कि सरकार रिक्शा चालकों को मुफ्त बैटरी चालित रिक्शा प्रदान करें इससे उनकी बेहतरी होगी। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य सुधाकर चौधरी और सूरज सिंह ने क्रमश: 5100 और 2100 रुपये का योगदान ब्लाक प्रमुख विवेकाधीन कोष में किया। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनोज सिंह, नंदू, मंसूर अली, रामलखन, घनश्याम यादव, मुन्ना सिंह, राम अजोर चौधरी, शफीक अहमद, एडीओ पंचायत अमरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed