{"_id":"65-75565","slug":"Basti-75565-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति विसर्जन को लेकर तीन सेक्टर में बंटा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति विसर्जन को लेकर तीन सेक्टर में बंटा शहर
Basti
Updated Mon, 04 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन शांति पूर्वक और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रबंध चौकस किया गया है। पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव के निर्देशन में बनी रणनीति के तहत शहर को एक जोन, तीन सेक्टर और नौ उप सेक्टर में विभाजित किया गया है। जोन के प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक, सेक्टर प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक व सब-सेक्टर प्रभारी निरीक्षक/उपनिरीक्षक को बनाया गया है।
इसके लिए अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक 4, निरीक्षक/थानाध्यक्ष 17, उपनिरीक्षक 35, महिला उपनिरीक्षक 2, हेड का 2, आरक्षी 200, महिला आरक्षी 10, यातायात पुलिस, हेडकांस्टेबल 2, आरक्षी 3, फ ायर टेंडर 3, पीएसी 2 प्लाटून और होम गार्ड के 100 जवान लगाए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में जुलूस में आने वाले चौराहे और गलियों के मोड़ों पर पिकेट ड्यूटी लगाई गई है। पिकेट में पर्याप्त मात्रा में उपनिरीक्षक, हेडकांस्टेबल, आरक्षी एवं पीएसी के जवान लगाए गए हैं। पिकेट ड्यूटी में लगे पुलिस बल का कार्य गलियों से किसी भी प्रकार से वाहन जुलूस के मार्ग पर आने से रोकना है।
भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरियर लगाकर डायवर्जन की व्यवस्था बनाई गई है। जुलूस मार्गों पर शांति व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने, छेड़खानी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मोबाइल पार्टियां लगाई गई हैं। इनका प्रभारी थानाध्यक्ष/उपनिरीक्षक को बनाया गया है। छेड़खानी की घटना रोकने के लिए सादे वेश में उपनिरीक्षक, महिला उपनिरीक्षक, आरक्षी और महिला आरक्षी की टीम बनाकर मोबाइल किया गया है।
विज्ञापन
थाना पुरानी बस्ती तथा थाना कोतवाली क्षेत्र के जुलूस मार्ग में पड़ने वाले कई स्थानों पर वाच टॉवर बनाया गया है। वाच टॉवरों पर वीडियो कैमरा, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सीसीटीवी एवं वायरलेस सेट लगाए गए हैं। इसके माध्यम से भीड़ वाले क्षेत्रों, जुलूसों के अंदर होने वाली गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि एवं वीडियो ग्राफ ी की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त जुलूस के साथ लगे सभी सीओ, प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को विडियो कैमरा उपलब्ध कराया गया है। जिसके माध्यम से उनके द्वारा भीड़ एवं जुलूस की गतिविधियों की हर पल वीडियोग्राफ ी की जाएगी।
विसर्जन स्थल अमहट घाट के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक को बनाया गया है। जिनके साथ प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी, महिला उपनिरीक्षक, महिला आरक्षी, व यातायात पुलिस पर्याप्त संख्या में लगाया गया है। इसके अतिरिक्त अग्निशमन दल की एक टीम एक फ ायर टेंडर के साथ लगाई गई है।
लगाए गए मोटरबोट
अमहट घाट पर एक मोटर बोट, 10 नावें तथा गोताखोरों की चार टीमें लाइफ जैकेट के साथ लगायी गई हैं। घाट एवं मेला क्षेत्र में सीसीटीवी एवं वीडियो कैमरा के साथ ही जगह-जगह वीडियो कैमरे की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से अराजक तत्वों एवं भीड़ की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाएगी। आउटस्कर्ट क्षेत्र में छेड़छाड़ एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मोबाइल पार्टियां लगाई गई हैं, जो अनवरत गश्त करती रहेंगी।