{"_id":"65-60351","slug":"Basti-60351-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 केंद्रों पर बाहर के होंगे केंद्राधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 केंद्रों पर बाहर के होंगे केंद्राधीक्षक
Basti
Updated Thu, 07 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले में 160 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों के नाम तय कर लिए गए है। इनमें विवादित छवि के चलते 17 परीक्षा केंद्रों पर बाहरी केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की जा रही है। कुछ केंद्रों पर प्रधानाचार्य के बजाए प्रवक्ता को केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई है। 10 जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ ही पांच खंड विकास अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।
जिले में कुल 84665 परीक्षार्थियों के लिए 160 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें हाईस्कूल के 47994 और इंटर के 36671 परीक्षार्थी शामिल हैं। शांतिपूर्ण और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक तैनात कर दिए गए हैं। अधिकतर केंद्रों पर वहीं के प्रधानाचार्य केंद्रव्यवस्थापक हैं। 17 ऐसे परीक्षा कें द्र जहां बाहर के केंद्र व्यवस्थापक बनाए गए हैं। इनमें जनता इंटर कालेज नगर में जीआईसी के रामधीरज यादव, धौरूखोर दयानंद सरस्वती इंटर कालेज रामलाल नगर महादेवा में जीआईसी के ही रामचंदर यादव, डॉ. अंबेडकर कन्या इंटर कालेज कटौधा पर जनता इंटर कालेज लालगंज के राम मिलन चौधरी, श्रीमती कल्पा देवी आदर्श इंटर कॉलेज बानपुर में झिनकू लाल इंटर कॉलेज कलवारी के हृदयराम चौधरी, भागीरथी जानकी देवी इंटर कॉलेज पंखोबारी में कलवारी के ही शत्रुघ्न चौधरी, राम आसरे चौधरी किसान इंटर कालेज पिपरा सुकाली में महुड़र कॉलेज के धर्मराज, श्रीमती तिलका देवी इंटर कॉलेज छेड़िया लालगंज में कलवारी इंटर कालेज के आज्ञाराम चौधरी, राम केवल आदर्श इंटर कॉलेज महथा खरका में कलवारी के राजनरायण पांडेय, आचार्य ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी इंटर कॉलेज राजेडीहा में जीआईसी बस्ती के चंद्रभान पांडेय, भागवत प्रसाद दल्लन लाल कन्या इंटर कॉलेज बिहरा में शत्रुघ्न सिंह, नरेंद्र प्रसाद मिश्र शांती देवी इंटर कॉलेज बढ़नी में जीआईसी बस्ती के केएन पांडेय, आदर्श ग्राम विकास इंटर कॉलेज बनकसिया में सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवादा के मायाराम, किसान इंटर कॉलेज मूड़ाडीहा खुर्द में खैर इंटर कॉलेज बस्ती के तफज्जुल हुसेन, विकास सर्वोदय इंटर कालेज घारीघाट महरूपुर में जीआईसी बस्ती के दीनानाथ पाठक, उदयराज चौधरी स्मारक इंटर कॉलेज केरौना में सर्वोदय इंटर कॉलेज रायठ के अब्दुल समद, राम नरेश चौधरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विहरा में जनता शिक्षा निकेतन ओड़वारा के कौड़ीराम वर्मा और आरपी आदर्श इंटर कॉलेज रेहार में ओड़वारा के ही बाबूराम को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। जिन स्थानों पर प्रधानाचार्य अवकाश पर हैं, उन पर कालेज के प्रवक्ता को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।
डीडीओ समेत 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट
जिन अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है, उनमें डीडीओ राम किशुन, डीएसओ पूरन सिंह चौहान, जिला बचत अधिकारी जेके शुक्ल, डीसीओ आरडी द्विवेदी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र रंजन चतुर्वेदी, एएमए जिला पंचायत उदयशंकर सिंह, एसडीओ वन विनोद शंकर, जिला उद्यान अधिकारी आरबी सिंह, जिला कृषि अधिकारी डीके गुप्ता, बीडीओ हर्रैया दुर्गादत्त शुक्ल, बीडीओ बनकटी रामचंद्र शर्मा, बीडीओ कुदरहा रामकुमार, बीडीओ कप्तानगंज शोभावती देवी और बीडीओ रामनगर अशोक कुमार मौर्य शामिल हैं।
विज्ञापन
शहर की जिम्मेदारी एएमए पर
सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात एएमए जिला पंचायत उदयशंकर सिंह को बस्ती शहर के इंटर कालेजों की निगरानी का दायित्व होगा। उनके जिम्मे जीआईसी, जीजीआईसी, खैर इंटर कालेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कोलज, किसान इंटर कोलज, सक्सेरिया इंटर कोलज, पांडेय इंटर कालेज, कृष्ण कुमारी पांडेय गर्ल्स इंटर कालेज, उर्मिला एजूकेशन, महाजन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हैं।