फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सर्द हवाओं से फिर कांप उठा जनमानस

सर्द हवाओं से फिर कांप उठा जनमानस

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। ठिठुरन से एक बार फिर जनमानस कांप उठा। उत्तर पश्चिमी सर्द हवाओं ने कलेजा हिलाकर रख दिया। बुधवार को कोहरा और धुंध इस कदर रहा कि दिन भर गलन महसूस की गई। कई दिनों बाद लड़खड़ाकर 5.1 डिग्री पर पहुंचे तापमान का असर आम जनजीवन पर पड़ा ही, गाड़ियों की रफ्तार पर भी असर देखा गया। दोपहर एक बजे तक वाहनों की हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि गुरुवार से मौसम साफ होने लगेगा। इस बीच अधिकतम तापमान 15.8 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

पहाड़ पर पिछले 36 घंटे के बीच हुई जमकर बर्फबारी से समूचा मैदानी इलाका जबरदस्त ठंड की चपेट में है। चार दिनों पहले फुहारें पड़ने के बाद से ही मौसम गड़बड़ाया है। बीच के तीन दिनों में अच्छी धूप हुई। तापमान भी 23 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। लेकिन मंगलवार दोपहर बाद से फिर सर्द हवाएं चलने लगीं। रात 9 बजे के बाद से तापमान तेजी से गिरने लगा। कोहरा भी छा गया। तभी से यातायात प्रभावित होना शुरू हुआ जो आधी रात के बाद काफी तकलीफदेह हो गया। सुबह नौ बजे तक आधा दर्जन से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनें लेट हो गईं। सुबह की सैर पर निकलने वालों की तादात एकाएक घट गई। गलन की वजह से गृहणियों को जरूरी कामकाज निपटाने में दिक्कत हुई। सुबह स्कूल जाने की तैयारी में भी बच्चों को काफी दिक्कत हुई। क्लास में उपस्थिति भी ठंड के चलते प्रभावित हुई। करीब चार बजे कुछ देर के लिए सूर्यदेव झांके लेकिन किरणें तापमान से मुकाबला करने में कामयाब नहीं हुईं। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डाक्टर पद्माकर त्रिपाठी के मुताबिक, पछुआ हवाओं के चलते मौसम खराब हुआ है। लेकिन यह स्थिति एक दो दिन ही रहेगी। गुरुवार से ही मौसम साफ होने लगेगा।
विज्ञापन

कोहरे ने फिर थामी ट्रेनों की रफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed