{"_id":"65-52991","slug":"Basti-52991-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजू पहलवान ने अशोक को चटाई धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजू पहलवान ने अशोक को चटाई धूल
Basti
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बनकटी। ललियापार कोनी में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला उसरापार के संतकबीरनगर केसरी की उपाधि वाले पहलवान राजू और संतकबीरनगर स्टेडियम के पहलवान अशोक कुमार के बीच हुआ। इसमे राजू ने अशोक को धूल चटा दी।
इसके पूर्व महंत प्रहलाद दास की ओर से आयोजित इस कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन बनकटी के प्रमुख रघुनाथ सिंह ने किया। पहलवानों का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के बाद प्रमुख ने कहा कि ऐसे आयोजन से प्रतिभाओं को अवसर मिलता है। वे अपनी प्रतिभा और क्षमता का लोगों के सामने प्रदर्शन करते हैं। ऐसे में उनका मनोबल भी बढ़ता है। प्रतियोगिता में सूरज और श्याम नरायन चौधरी ने रेफरी की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, फैजाबाद जनपदों के पहलवान शामिल हो रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों को बेहतरीन कुश्ती देखने को मिलेगी।
प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में कोनी के गिरिजेश चौधरी ने उसरापार के सुनील कुमार को पटकनी दी, जबकि बनपुरवा खलीलाबाद के महेंद्र ने व्यायामशाला संतकबीरनगर के पंकज सिंह को और बसलोहिया के ब्रह्मानंद ने सहजनवां के सुनील को पटकनी दी। वहीं कोनी के आनंद कुमार सिंह ने समदा व्यायामशाला के शेर सिंह को, कोनी के बजरंगी ने समदा के विजय को चित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर रामनोकर शुक्ल, अशोक पाल, आेंकारनाथ यादव, राजकुमार मिश्र, मनमोहन तिवारी, भरतदास, अजय शुक्ल, वंशराज मौर्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।