फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   हाईटेंशन तार टूटने से फसल में लगी आग

हाईटेंशन तार टूटने से फसल में लगी आग

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Basti
Basti Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
छावनी। थाना क्षेत्र के सेवरालाला गांव में बिजली के हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से 15 बीघा गन्ने की फसल जल गई। चार माह के दौरान क्षेत्र की यह चौथी घटना है। सब जानने के बाद भी विभाग बेपरवाह है। विभाग के इस लापरवाही से ग्रामीणों में गुस्सा है।
विज्ञापन

मंगलवार दिन 12 बजे जैसे ही विद्युत आपूर्ति बहाल हुई कि सेवरालाला गांव के सिवान में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूट कर कपिलदेव शुक्ल पुत्र गोकरन शुक्ल के गन्ने के खेत में गिर गया। इससे 6 बीघा गन्ना पूरी तरह से जल गया। आग इतनी तेज थी कि बगल के किसान सैय्यदा हुसैन पुत्र सेतू अली का पांच बीघा, रफीक पुत्र आशिक अली व रमाकांत की दो बीघा गन्ना की फसल जल गई। ग्रामीणाें के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणाें ने बताया कि चार माह से बार घटनाएं घट चुकी हैं। इसमें फिदा हुसैन व मधु पुत्री दीनानाथ चौहान की दोनों हाथ गंवाने पड़े। जुलाई माह में इसी गांव के जय प्रकाश शुक्ल का तीन बीघा गन्ना जल चुका है। इतनी घटना होने के बाद भी बिजली विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। गांव में 80 गन्ना किसान ही है जो पूर्ण रूप से इसी पर निर्भर हैं। इन तारों के नीचे न तो कोई सेफ्टी गार्ड लगा है इस लिए तार सीधे टूटकर जमीन पर गिर जाते हैं। जेई पीके पाठक से पूछने पर उन्होंने कहा कि हम इसमें क्या कर सकते हैं किसानों में बार-बार हादसे को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed