{"_id":"65-52938","slug":"Basti-52938-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में भी दीपावली की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में भी दीपावली की धूम
Basti
Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। शहर की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी दीपावली की धूम रही। बाजारों और कस्बों में मिठाई की दुकानों के साथ ही पटाखों की दुकानें भी सजी रहीं। खरीदारों की भीड़ इन दुकानों पर लगी रही। हर ओर मेले जैसा माहौल देखने को मिला।
धनतेरस के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कस्बों और बाजारों की रौनक बढ़ जाती है। दीपावली के दिन भी बर्तन, मिठाई, कपड़े सहित जरूरत के अन्य सामानों की दुकानें आकर्षक ढंग से सजाई गई थीं। हर कोई अपने व्यवसाय में मगन था। बच्चे जहां पटाखों की खरीददारी में अपना पूरा ध्यान लगाए थे। वहीं बड़े कपड़ों और मिठाइयों के साथ ही अन्य सामानों की खरीद में जुटे हुए थे। वहीं दिन में लोग लक्ष्मी गणेश के साथ ही हनुमान की छोटी छोटी मूर्तियों के साथ ही लइया गट्टा, चीनी के खिलौने वाली मिठाई की खरीद में व्यस्त दिखे। शाम होते ही कस्बों, बाजारों और गांवों में दीप जलाने के साथ ही पटाखों छोड़े जाने लगे।
सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार भिरिया, सोनहा जिनवा, सल्टौआ आदि बाजारों में दीपावली के दिन भी जमकर खरीद दारी हुई। शाम को लोगों ने लक्ष्मी गणेश सहित अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना करने के बाद पटाखे छोड़ और एक दूसरे को दीपावली की मिठाई खिला खुशियां मनाई।
विज्ञापन
भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, भानपुर, असनहरा, रामनगर सहित अन्य क्षेत्रों में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लाल-पीले परिधानों में विधि-विधान से दीप जलाए गए और घरों व मंदिरों को रोशन किया गया। बच्चों के साथ ही उम्रदराज लोगों ने भी पटाखे छोड़े।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार गोटवा,कप्तानंगज, दुबौला, एकटेकवा आदि बाजारों में दीपावली का पर्व पारंपरिक ढंग से मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने रोशनी के इस पर्व पर मां लक्ष्मी और विघभनहर्ता से सुख समृद्धि की कामना की। बाद में दीपों की रोशनी में पटाखे जलाए।