{"_id":"65-52936","slug":"Basti-52936-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रगुप्त मंदिर में होगी कलम दवात की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रगुप्त मंदिर में होगी कलम दवात की पूजा
Basti
Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक मंगलवार को नव निर्मित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में हुई। इसमें कलम दवात पूजा के आयोजन के साथ ही मंदिर में भगवान चित्रगुप्त के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा आदि पर चर्चा की गई।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष व मंदिर कमेटी के संरक्षक सुरेंद्र मोहन वर्मा ने सबसे पहले चित्रगुप्त मंदिर के निर्माण का ब्योरा रखा। बताया कि मंदिर निर्माण में किस तरह की चुनौतियां सामने आईं। मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा की चर्चा में कहा कि 12 से 14 फरवरी के बीच तीन दिवसीय आयोजन कर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा शांति कुंज हरिद्वार के परिव्राजक विवेक शुक्ल की ओर से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बीच किया जाएगा।
बताया कि 15 नवंबर को अपराह्न तीन बजे से नवनिर्मित मंदिर परिसर में सामूहिक रूप से कलम दवात की पूजा और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें सभी चित्रांश सपरिवार शामिल होंगे। इस मौके पर आनंद स्वरूप, प्रदीप श्रीवास्तव, एसएन श्रीवास्तव, रसिक बिहारी, राजू सक्सेना, कृष्ण चंद्र, डा.वीपी श्रीवास्तव, गोपाल जी, आरसीएल श्रीवास्तव, महेश चंद्र, अरुण प्रकाश, घनश्याम, विजय श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार, कृष्ण मोहन, राजेंद्र नाथ आदि मौजूद रहे।