फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   हड़ताल से कामकाज प्रभावित

हड़ताल से कामकाज प्रभावित

Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
Basti
Basti Updated Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। लगता है बिजली विभाग में इन दिनों हड़ताल का दौर चल रहा है। बिजली कर्मचारी संघ जहां अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दे रहा है, वहीं विद्युत संविदा मजदूर संगठन एक्सईएन दफ्तर पर धरने पर बैठा है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर बिजली कर्मियाें के धरने के दसवें दिन कार्यवाहक अध्यक्ष व निगम कमेटी के मंत्री सालिकराम चौधरी ने कहा कि विभागीय नियमाें की अनदेखी कर मनमाने तरीके से टेंडर फाइनल किया गया है। इससे आईटीआई प्रशिक्षुआें व वैकल्पिक मजदूरों के अधिकार का हनन किया जा रहा है। कहा कि दस दिनों में अधिकारी कोई सकारात्मक पहल करने को तैयार नहीं हैं। इसके विरोध में 31 अक्टूबर से आमरण अनशन किया जाएगा। इस अवसर पर नागेंद्र कुमार, जगदीश, श्यामपाल, बलराम शुक्ला, संजीव चौधरी सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ विद्युत मजदूर संगठन का अधिशाषी अभियंता कार्यालय पर धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। अध्यक्षता कर रहे गगन पांडेय व विजय कुमार शुक्ला ने कहा अनुबंध प्रक्रिया पूरी होने के बाद वाह्य एजेंसी संविदा कर्मियों के हितों की अनदेखी कर रहा है। अध्यक्ष रामललित चौधरी ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना जारी रहेगा। धरने में रमेश चंद्र यादव, बाबूराम, देवेंद्र सहाय, सूर्य प्रकाश, बुद्धेश चौधरी, दिनेश दूबे, अनूप यादव, संदीप कुमार, वीरेंद्र पांडेय, रामसजीवन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed