{"_id":"41955","slug":"Basti-41955-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"अड़तालीस घंटे बाद भी खाली हैं पुलिस के हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अड़तालीस घंटे बाद भी खाली हैं पुलिस के हाथ
Basti
Updated Thu, 07 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के बजहा गांव में मोबाइल रिपेयर का काम करने वाले युवक की हत्या के मामले में 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए मोबाइल काल डिटेल को आधार बनाकर पुलिस माथापच्ची जरूर कर रही है मगर, उसके हाथ सुराग के नाम पर कुछ भी ऐसा नहीं लगा है, जिसके आधार पर वह हत्यारों तक पहुंच सके। पुलिस मामले में प्रेम प्रपंच के पहलुओं पर भी छानबीन कर रही है।
बता दें कि बजहा गांव निवासी सानुल्लाह पुत्र अबैदुल्ला की सोमवार को सुबह घर से पचास मीटर दूर गेहूं के खाली खेत में लाश मिली थी। बनकटी कस्बे में उसकी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। उसके पिता मुंबई में रहते हैं। मां तुमकुलनिशां और छोटी बहन रूबीना के साथ वह घर पर रहता था। इन दिनों उसकी बड़ी शादीशुदा बहन अंबिया मायके आई हुई है। परिजनों की मानें तो रविवार को सानुल्लाह मोबाइल का सामान लेने खलीलाबाद गया था। रात करीब दस बजे घर लौट आया। रात में खाना खाने के बाद छत पर सोने चला गया। सुबह गांव के खेत में उसकी लाश गांव के लोगों ने देखी। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुट गई। लेकिन अब भी वह खाली हाथ ही है। थानाध्यक्ष रामकवल यादव का कहना है कि हम घटना के सभी बिंदुओं की तहकीकात कर रहे हैं। जल्द ही हत्यारे पकड़ में होंगे।