फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   घरेलू हिंसा के प्रति महिलाओं को जागरूक करेंगी छात्राएं

घरेलू हिंसा के प्रति महिलाओं को जागरूक करेंगी छात्राएं

Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए जिले स्तर पर छात्राओं का समूह बनाने का निर्णय लिया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने डीएम को इस संबंध में विशेष दिशा निर्देश दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की ओर से महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के मकसद से समय समय विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आयोग की ओर से यह पहल की गई है। इसके तहत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से 10 छात्राओं का एक समूह बनाया जाएगा। इसकी अगुवाई कॉलेज की प्रवक्ता या शिक्षिका करेंगी। इस समूह को पहले आत्मरक्षा के उपायों के साथ ही विधिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिससे छात्राओं का समूह पीड़ित महिलाओं को जागरूक कर उन्हें न्याय दिलाने में अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वहन कर सके।
विज्ञापन

जिला प्रोवेशन अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि उनकी ओर से डीआईओएस राजेश आर्य को पत्र लिखकर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की 10 छात्राओं और एक शिक्षिका के चयन की प्रक्रिया पूरी कराने को कहा है। छात्राओं की सूची मिलने के बाद उसे अगली कार्रवाई के लिए राज्य महिला आयोग भेजा जाएगा। आयोग ने सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण देने वाली रजिस्टर्ड स्वयंसेवी संस्थाओं की सूची भी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed