फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ग्रीन वॅरियर्स की बढ़त बरकरार

ग्रीन वॅरियर्स की बढ़त बरकरार

Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में वार्षिक क्रीड़ोत्सव के पांचवें दिन भी ग्रीन वॅरियर्स ने बढ़त बनाए रखी। कुल 105 अंक प्राप्त कर वह पहले स्थान पर बना हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बास्केट बॉल और खो-खो की प्रतियोगिताएं हुईं। बास्केट बॉल के फाइनल मुकाबले में रेड रिबेलियंस ने ब्लू चेजर्स को 06-04 के अंतर से हरा दिया। खो-खो प्रतियोगिता के कनिष्ठ बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। इसमें रेड रिवेलियंस ने काफी मशक्कत के बाद यलो यंगस्टर्स को 05-04 अंकों के अंतर से हराया। कनिष्ठ बालक वर्ग में यलो यंगस्टर्स ने कांटे की टक्कर में ब्लू चेजर्स पर 10-09 के अंतर से जीत हासिल की। वरिष्ठ बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में ब्लू ने रेड को 08-07 के अंतर से हराया। वरिष्ठ बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में ग्रीन और यलो के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। ग्रीन वॅरियर्स की टीम ने यलो यंगस्टर्स को 15-13 के अंतर से पराजित किया। पांचवें दिन का खेल समाप्त होने के बाद ग्रीन वॅरियर्स 105 अंक लेकर सर्वोच्च स्थान पर बना रहा। जबकि रेड रिबेलियंस की टीम 104 अंक लेकर दूसरे, यलो यंगस्टर्स की टीम 90 अंक के साथ तीसरे और ब्लू चेजर्स की टीम 75 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर रही।
विज्ञापन

इस मौके पर निदेशक राजीव कुमार, प्रधानाचार्य सोनी कुमार, संगीता श्रीवास्तव, अलका श्रीवास्तव, सीमा चतुर्वेदी, अमिता सिंह, स्वाती श्रीवास्तव, नूतन सिंह, तस्नीम, देवव्रत श्रीवास्तव, प्रतीक उपाध्याय, अभिषेक सिंह, अभिनव सिंह, ओम पांडेय, मोहम्मद शादाब, हर्षवर्धन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed