फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   तितली तूफान लाया संकट के बादल,36 घंटे अलर्ट

तितली तूफान लाया संकट के बादल,36 घंटे अलर्ट

Fri, 12 Oct 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
तितली तूफान लाया संकट के बादल,36 घंटे अलर्ट
‘तितली’ तूफान लाया संकट के बादल, 36 घंटे अलर्ट
विज्ञापन

हवा के साथ बारिश की आशंका, किसानों के होश उड़े
बस्ती व गोरखपुर मंडल 36 घंटे तक रहेगा संवेदनशील
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। उड़ीसा से पश्चिम की तरफ बढ़ रहे तितली तूफान के असर से मौसम का मिजाज गड़बड़ हो सकता है। मौसम विज्ञानियों ने आशंका व्यक्त की है कि पूर्वी यूपी में 36 घंटे मौसम की संवेदनशीलता बनी रह सकती है। बृहस्पतिवार को दिन में कई बार छिटपुट बादल छा जाने से किसानों के होश उड़ गए। हालांकि, धान के खेत में बारिश से फायदा होगा लेकिन तेज हवा के साथ यदि भारी बारिश हुई तो खेत में खड़ी अधपकी फसल बर्बाद हो सकती है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के पूर्व मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. पद्माकर त्रिपाठी के मुताबिक मौसम में दो दिन परिवर्तन होने की आशंका है। इसके कारण तापमान में गिरावट हो सकती है। 15 दिन पहले ही मानसून रुखसत हो चुका है, जिससे दिन में तेज धूप हो रही है। रात और सुबह का मौसम गुलाबी ठंड वाला हो गया है। पहले माना जा रहा था कि मौसम में धीरे-धीरे बदलाव होगा लेकिन तितली तूफान के कारण मौसम बदल गया। पूर्वांचल की बात की जाए तो यहां पर बारिश होने की आशंका बनी हुई है। जानकार बताते हैं कि 11 अक्तूबर से मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है और 12 अक्तूबर को बारिश होने की संभावना है यदि बारिश नहीं होती है तो भी अगले 24 घंटे तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
विज्ञापन


किसानों के लिए फिफ्टी-फिफ्टी
इस बीच यदि हल्की बारिश हो जाए तो धान की बालियां सज जाएंगी। कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि पूर्वांचल में अभी धान की फसल पूरी तरह से पकी नहीं है। यदि हल्की बारिश होती है तो जिन लोगों की फसल तैयार नहीं है उन किसानों को फायदा मिलेगा। मगर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो फसलों को नुकसान भी पहुंच सकता है। किसान भी लगातार तितली तूफान पर नजर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed