{"_id":"5b60b0c34f1c1bab7d8b5c44","slug":"91533063363-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षकों की आंदोलन की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षकों की आंदोलन की धमकी
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
माध्यमिक शिक्षकों की आंदोलन की धमकी
डीआईओएस कार्यालय परिसर में दिया धरना
शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर डीआईओएस कार्यालय परिसर में शिक्षकों ने मंगलवार को धरना दिया। चेतावनी दी कि शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
शिक्षकों ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को दिया। प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार वित्तविहीन शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है। वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मान जनक वेतन के लिए स्कूलों की मान्यता की धारा में परिवर्तन कर सेवा नियमावली बनाने की मांग की। पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग दोहराई। मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण करके कोषागार से वेतन दिया जाए। राज्यकर्मचारियों की तरह माध्यमिक शिक्षकों एवं कर्मचारियों को चिकित्सकीय सुविधा मिले। एलटी ग्रेड शिक्षकों की प्रोन्नति स्नातकोत्तर उपाधि की बाध्यता समाप्त करें। व्यावसायिक व कम्प्यूटर अनुदेशकों को पूर्णकालिक शिक्षक के पदों पर नियुक्ति की जाए। नेतृत्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव व संचालन जिलामंत्री अजय प्रताप सिंह ने किया। मार्कन्डेय सिंह, रामपूजन सिंह, अजीत कुमार पाल, संतोष पांडेय, जितेंद्र शाही, मनोज सिंह, तोआब अली, अरुण मिश्र, घनश्याम श्रीवास्तव, संजय पांडेय, राज धारी पाल आदि मौजूद रहे।