फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   उग्र आंदोलन की रणनीति बनाने में जुटे आंदोलनकारी

उग्र आंदोलन की रणनीति बनाने में जुटे आंदोलनकारी

Thu, 04 Apr 2019 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
उग्र आंदोलन की रणनीति बनाने में जुटे आंदोलनकारी
उग्र आंदोलन की रणनीति बनाने में जुटे
विज्ञापन

गोविंदनगर शुगर मिल में कर्मचारियों और किसानों का आंदोलन
तीसरे दिन भी धरना जारी, मांग न पूरी होने पर करेंगे मतदान बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो
सल्टौआ। गोविंदनगर शुगर मिल परिसर में कर्मी व किसानों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की ओर से ठोस कदम न उठाने के चलते कोई हल नहीं निकला है। इससे नाराज आंदोलनकारी अब उग्र आंदोलन का मन बनाने लगे हैं।
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामप्रकाश चौधरी के साथ भूख हड़ताल पर बैठे सैकड़ों किसानों व मिल कर्मियों ने एक स्वर में कहा कि जब तक हम लोगों की मांगों को मिल प्रबंध व शासन प्रशासन पूरा नहीं करता है तब तक यह धरना चलता रहेगा। इस बार लोक सभा चुनाव में मतदान का वे बहिष्कार करेंगे। हालांकि, धरना स्थल पर डीसीओ, एसडीएम सदर व सीओ सदर मान मनव्वल के लिए पहुंचे जरूर, मगर आंदोलनकारियों ने उनकी एक न सुनी और मांगों को तत्काल पूरा किए जाने पर अड़े रहे।
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे राम प्रकाश चौधरी ने कहा कि प्रशासन और मिल प्रबंधन जानबूझकर किसानों व मजदूरों को गुमराह कर रहा है। अब आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आंदोलन स्थल पर मौजूद भाकियू जिलाध्यक्ष राम मनोहर चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन मात्र गुमराह कर रहा है। कहा कि बकाया न दिए जाने को लेकर मिल के अधिकारियों पर न तो कोई कार्रवाई हुई और न तो मिल के नए मालिक को सामने लाया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राम सिंह यादव, सुनील चौधरी, कमलेश पटेल, जेम्स सरदार, अनूप चौधरी, रामसरन किसान, केशव पांडेय, गोपाल पांडेय, अंगद वर्मा, सतीश चौधरी, रामसरन मौर्य, सुरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed