फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सपा-बसपा एक तो एनडीए को लगेगा झटका: राजभर

सपा-बसपा एक तो एनडीए को लगेगा झटका: राजभर

Fri, 07 Sep 2018 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 07 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
सपा-बसपा एक तो एनडीए को लगेगा झटका: राजभर
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
सपा-बसपा एक हुए तो एनडीए मुश्किल में: राजभर
विज्ञापन

फोटो
प्रदेश की मशीनरी पुरानी है, सिर्फ ड्राइवर बदला, कहा, लीडर सच्ची बात कहने में संकोच नहीं करता
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। भारतीय सुहेलदेव पार्टी के अध्यक्ष व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा और बसपा में गठबंधन हुआ तो एनडीए को भारी क्षति होगी। हालांकि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से हमारा समझौता 2024 तक का है।
शुक्रवार को निरीक्षण गृह में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत अच्छे हैं, लेकिन नौकरशाही ठीक नहीं है। यदि अधिकारी ठीक होते तो बृहस्पतिवार को बस्ती के दुबौलिया में बाढ़ प्रभावित हंगामा नहीं करते। मंत्री ने कहा कि 14 साल से गांव गांव जाकर गरीबों और पिछड़ों को उनके अधिकारों के लिए जागरूक कर रहे हैं। बेहतर शिक्षा, चिकित्सीय सुविधाएं, राशनकार्ड, सड़क, शौचालय के लिए आदि के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार में कैबिनेट मंत्री होते हुए भी अपनी बात दमदारी से रखता हूं। जबकि आज के विधायक सच्ची बात भी नेतृत्व के सामने नहीं रख पाते हैं। एससीएसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का मैं समर्थन करता हूं। संसद ने प्रावधानों में जो संशोधन किया है उसका फर्क भाजपा पर जरूर पड़ेगा। इसका दुरुपयोग होगा। मैने आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अपनी ही सरकार के विरोध पर राजभर ने कहा कि मैं लोडर नहीं हूं, जो बोझा ढोएं हम लीडर हैं। लीडर सच्ची बात कहने में संकोच नहीं करता है। बुराइयों से लड़ते हुए ही पार्टी का जन्म हुआ है। यदि कोई यह समझे कि ओमप्रकाश के समानांतर दूसरा राजभर खड़ा कर दूंगा तो उसकी यह भूल है। मायावती जी इसका उदाहरण हैं। सपा और बसपा गठबंधन पर पूछे जाने पर कहा कि बगैर गठबंधन के सपा या बसपा लोकसभा चुनाव लड़ी तो गर्त में जाना निश्चित है। यदि गठबंधन कर चुनाव ये दोनों पार्टियां लड़ती हैं तो एनडीए को भारी झटका लगेगा। लोकसभा उपचुनाव गोरखपुर और फूलपुर की रिपोर्ट मैने पहले ही दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब बंदी के लिए 27 अक्टूबर से होगा आंदोलन
सुहेलदेव भासपा कार्यकर्ताओं की बैठक
पिछड़ा वर्ग के 27 फीसदी के अलावा अलग से हो अति पिछड़ों को आरक्षण
राजभर समाज के जो लोग बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे उन पर दर्ज होगा मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सुहेलदव भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि शराब से समाज में तमाम दुष्परिणाम आ रहे हैं। शराब बंदी के लिए पार्टी अपने स्थापना दिवस 27 अक्टूबर को लखनऊ से आंदोलन शुरू करेगी। शराब बंदी से ही समाज का भला संभव है। यह गरीब परिवारों को रोटी से मोहताज कर देती है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि सरकार को 27 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के अतिरिक्त अति पिछड़ा व सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग को आरक्षण की व्यवस्था सरकार करे। शिक्षा के सवाल पर कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि राजभर समाज के लोग शिक्षित हों इसे सभी सोचें अब पार्टी इस पर गंभीर है। इस समाज के जो परिवार अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे उनके खिलाफ सर्वे कराकर पार्टी मुकदमा दर्ज कराएगी। क्योंकि बच्चों को शिक्षा से वंचित करना उनके अधिकार छीनना है। विधान सभा चुनाव की चर्चा करने कैबिनेट मंत्री पिछड़ा वर्ग दिव्यांगजन सशक्तिकरण राजभर नहीं भूले। कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी सौ विधायक लेकर लखनऊ पहुंचेगी। इस लक्ष्य पर पार्टी कार्यकर्ता काम करें। कार्यक्रम के दौरान मंत्री राजभर ने प्रदेश उपाध्यक्ष बृजभूषण मिश्र को अपना प्रतिनिधि घोषित किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव विनोद कुमार राजभर, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार राजभर, जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार राजभर, राम सहाय राजभर, अमन राजभर, अर्जुन राजभर और रामकिशुन राजभर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed