{"_id":"598362e64f1c1b3f7b8b48cf","slug":"81501782758-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी बनाओ प्रतियोगिता में बच्चे पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी बनाओ प्रतियोगिता में बच्चे पुरस्कृत
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिनिच (बस्ती)। विकास क्षेत्र गौर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कवलसिया में बृहस्पतिवार को राखी बनाओ प्रतियोगिता व चाइनीज उत्पादों का बहिष्कार विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।
मुख्य अतिथि दान बहादुर दुबे (ब्लॉक सहसमन्वयक गौर) ने कला शिक्षक आलोक शुक्ल के रोजगारपरक कलात्मक शिक्षण की प्रशंसा की। कहा कि आज के समाज में हुनर की बड़ी मांग है और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के हुनर को निखारना प्रशंसनीय पहल है। प्रतियोगिता में 50 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया जिसमें राखी बनाने के लिए शिवांगी यादव, लक्ष्मी यादव, सलमा शाह, मधु राजभर व रंजना सिंह को तथा निबंध लेखन के लिए सनी गौड़, सूरज यादव, शिवम यादव व जगदंबिका को पुरस्कृत किया गया। समापन सत्र में प्रभारी प्रधानाध्यापिका संध्या, आलोक शुक्ल, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, मीना वर्मा व शम्भूनाथ सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं के साथ चाइनीज उत्पादों के प्रयोग न करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संकुल प्रभारी सूर्य प्रकाश, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अली, ग्राम प्रधान अली अहमद व अशोक सिंह, हृदयराम गुप्त, भानदत्त, अवतारी देवी, कलावती, अकाला देवी, सीमा राव सहित दर्जनों अभिभावक उपस्थित रहे।