फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   80's attendance is visible online...workers are not seen at the workplace

Basti News: ऑनलाइन लग रही 80 की हाजिरी... कार्यस्थल पर नहीं दिखते मजदूर

Tue, 19 Dec 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 19 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
80's attendance is visible online...workers are not seen at the workplace
ऑनलाइन मस्टररोल पर दर्ज की गयी मजदूरों की हाजिरी
बहादुरपुर। मनरेगा में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। शिथिल प्रशासनिक व्यवस्था के चलते भ्रष्टाचार फल फूल रहा है। स्थिति यह है कि ऑनलाइन डेटाबेस/मस्टररोल में 80 मजदूर काम कर रहे हैं लेकिन कार्य स्थल पर कोई नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत डारीडीहा में यही हो रहा था।
विज्ञापन

यहां प्राथमिक विद्यालय के सामने अंबेडरकर पार्क का निर्माण चल रहा है। मंगलवार को ऑनलाइन आठ मस्टररोल पर 80 मजदूरों को उपस्थिति लगाई गई। एक स्थानीय नागरिक की शिकायत पर जब हमने कार्य स्थल की भौतिक पड़ताल की तो मौके पर कोई श्रमिक नहीं मिला। जबकि कार्यस्थल जहां खेल का मैदान बनाया जा रहा है वहां ट्राली से गिराई गई मिट्टी मिली।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मनरेगा में धांधली रोकने के लिए ऑनलाइन हाजिरी के साथ कार्य स्थल की फोटो भी अपलोड करना होता है। लेकिन रोजगार सेवक अधिकारियों व प्रधान की मिली भगत से कुछ चहेते लोगों को खड़ा कर ऑनलाइन हाजिरी लगा देते हैं। कार्यों की स्थलीय जांच सचिव, तकनीकी सहायक व बीडीओ को करना होता है। लेकिन तीनों में से कोई भी कभी इस फर्जीवाड़े पर आपत्ति नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
सेक्टर प्रभारी से इसकी जांच कराई जाएगी। यदि अनियमितता मिली तो कार्य को श्रमदान घोषित कर दिया जाएगा।
-वर्षा बंग, बीडीओ, बहादुरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed