फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   7689 persons vaccinated

7,689 को लगाया गया कोरोनारोधी टीका

Sun, 30 Jan 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
7689 persons vaccinated
7,689 को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

बस्ती। जिले में शनिवार को 339 बूथों पर 7,689 को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली, सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। अभियान में 339 लोगों को प्रीकॉशन डोज दी गई।

अभियान में 1254 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन कार्य हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि पहली डोज लगवा चुके लोगों को दूसरी डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला व महिला अस्पताल में वैक्सीनेशन हुआ। महिला अस्पताल में 100 को को-वैक्सीन व 70 को कोविशील्ड लगी। जिला अस्पताल में 50 को कोविशील्ड और 70 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। एसीएमओ ने कहा कि प्रीकॉशन डोज लगवाने वाले लोग अपने फोन से सेल्फ रजिस्ट्रेशन करके बूथ पर पहुंचे, इससे आसानी होगी। बताया कि टीकाकरण का फीसदी बढ़ाने के लिए टीम घर-घर जाकर छूटे लोगों का वैक्सीनेशन कर रही है। लोगों को सहूलियत भी मिल रही है। जो लोग पात्र हैं वह प्रीकॉशन डोज जरूर लगवा लें। अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया के नेतृत्व में शहर के कहीं जगहों पर कैंप लगाकर वैक्सीनेशन हुआ। नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) से टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed